अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध

एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने लड़की के घर में घुसकर किया प्रपोज, काटी हाथ की नस

कवर्धा। जिले के बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है, पागल युवक ने प्यार में लड़की का इनकार करने से नाराज युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन लड़की ने रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया। इस दुखी युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।

इस बीच तड़पते रूपेश को देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  सस्ता लोन दिलाने के चक्कर में की लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार