कम बजट में अगर आप भी विदेश घूमने का मन बना रहे हैं। तो आज आपको यहां बताएंगे कि किन जगहों पर आप कम पैसों में विदेश का मजा ले सकते हैं।
अगर आप बजट में टूरिज्म का मजा लेना चाहते हैं। तो आपके लिए मालद्वीव (Maldives) एक बेहतर जगह हैं। यहां आपको पानी पर बने सुंदर रिसॉर्ट, अच्छा खाना और वॉटर स्पोर्ट्स यहां के खास चीजों में से एक है।
ओशिनिया (Oceania) का ये देश गोताखोरों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। ये देश टूरिस्ट को लगभग 30 दिनों के लिए वीओए (Visa On Arrival) प्रदान करता है। वाटर स्पोर्ट्स और ऑफबीट डेस्टिनेशन के लिए ये एक खास जगह है।
इंडोनेशिया (Indonesia) भारतीय लोगों के लिए एक विदेशी यात्रा साबित हो सकती हैं। यहां पर भारतीय रुपये की ज्यादा कीमत है। साथ ही यहां पर समंदर किनारे लुत्फ उठा सकते हैं।
समोआ (Samoa) एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जहां हरे-भरे जंगल, हैरतअंगेज समुद्री जीवन और खूबसूरत सुंदर किनारे किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। साथ ही ये देश भारतीय पासपोर्ट रखने वालों को लगभग 60 दिनों का VOA प्रदान करता है।
मध्य पूर्व में स्थित जॉर्डन (Jordan) इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत खास जगह है। यहां पर कई पुराने शहर आज भी अतीत की यादें संजोए हुए हैं। यहां के मनमोहक दृश्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।
थाईलैंड (Thailand) देश डेस्टिनेशन के लिए बेहद ही रोमांचित जगह है। यहां की संस्कृति, खान-पान, दर्शनीय स्थल, एडवेंचर्स गेम्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। साथ ही यहां पर रोमांच को पसंद करने वाले व्यक्ति को जरूर जाना चाहिए।
सेशल्स (Seychelles) हिंद महासागर में लगभग 115 द्वीपों वाला एक अनूठा द्वीपसमूह है। जहां कि रंगीन प्रवाल भित्तियां, वर्षावन, समुद्र तट और हरी-भरी प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।