अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश राजनीति

27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दिल्ली : दिल्ली में अबकी बार बीजेपी की सरकार बनते दिख रही है। रुझानों में बीजेपी का कमल लगातार खिल रहा है। बीजेपी ने अब तक 44 सीटों पर बढ़त बना ली है। AAP को झटके पर झटका लग रहे हैं। AAP को 26 सीटों पर बढ़त है।
इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। उधर, न्यूज चैनल्स पर आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों और AAP 26 सीटों पर आगे है। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, पहले वे पीछे चल रहे थे। AAP सरकार की सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने AAP पर तंज कसा।
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

 

See also  सोनाली फोगाट की मौत सवालों के घेरे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उठाएगी रहस्य से पर्दा