अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म - ज्योतिष

17 सितंबर से मेष-कर्क समेत इन 6 राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा होगा धन का योग

संदीप गौतम, अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, धर्म-दर्शन। सूर्य राशि परिवर्तन 2022: ग्रहों के राजा सूर्य एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 17 सितंबर 2022 को सूर्य सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन सुबह करीब 07:35 बजे होगा। उसके बाद सूर्य 16 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा। सूर्य का कन्या राशि में गोचर 6 राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा।

मेष- मेष राशि के जातकों के सभी कार्य सूर्य चराने से पूरे होंगे। असफलताएं दूर होंगी और एक के बाद एक सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छा रहेगा। आपकी और आपके पार्टनर की सेहत में सुधार होगा।

कर्क- सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ लाएगा और बीमारियों को दूर करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से परेशान थे, उनकी परेशानी दूर होगी।

तुला- सूर्य का गोचर तुला राशि के जातकों को विदेश यात्रा करवा सकता है। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी अब मनोकामना पूरी होगी। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

वृश्चिक- सूर्य का राशि परिवर्तन धन लाएगा. आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। आमदनी में वृद्धि का सुख मिलेगा। रुके हुए काम को पूरा करेंगे। घर में खुशियां बनी रहेंगी।

धनु – सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से व्यापारियों को विशेष लाभ होगा. करियर में नया अवसर मिलेगा। लाभ में वृद्धि जारी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। परेशानी कम होगी।

See also  Aaj Ka Rashifal Aries, आज का मेष राशिफल 7 नवंबर 2022: आर्थिक मामलों में आज किस्मत देगी साथ

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को सूर्य का गोचर करियर में नए और बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। निवेश करने, घर और कार खरीदने का यह अच्छा समय है। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है।