अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़(रायपुर) – पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी, छत की खिड़की से लटकी मिली लाश…

 प्रदेश के एक और पुलिस कर्मी ने निजी जिंदगी की से तंग आकर अपनी जान दे दी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को पुलिसकर्मी का शव घर पर मिला। मृतक का नाम बिहारी साहू था। वह सिविल लाइंस थाने में पदस्थ था। साहू पांच दिन की छुट्‌टी लेकर अपने गांव आरंग गया था। रविवार को ही उसे थाने पहुंचना था। 
 

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही बिहारी की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इस बात को लेकर वह परेशान रहा करता था। टिकरापारा में दो बच्चों के साथ वह रहा करता था। बिहारी खुद भी माइग्रेन की बीमारी से परेशान था। रविवार की सुबह बेटी को चाय बनाने कहकर छत पर चला गया। यहीं खिड़की के पास गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 

See also  महादेव सट्टा एप के सदस्य रतनलाल जैन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करेगी ED