अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

गरियाबंद एसपी ने दी जवानों को बधाई, हार्डकोर नक्सली समेत 14 ढेर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। केंद्र से समन्वय के साथ साय सरकार एक के बाद एक बड़े ऑपरेशन चला रही हैं। गरियाबंद में भी एक बड़े ऑपरेशन को लॉन्च किया गया, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को ​मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

See also  आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में एमपी कैबिनेट की बैठक